Homeझारखंड15 से झारखंड के विभिन्न जिलों में छाए रहेंगे बादल, छिटफुट बारिश...

15 से झारखंड के विभिन्न जिलों में छाए रहेंगे बादल, छिटफुट बारिश की भी संभावना

रांची। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 और 16 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और और मध्यम गति से हवा चली, जिससे वातावरण में ठंड महसूस की गई। रांची और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। पिछले तीन-चार दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। 9 अक्टूबर को रांची में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था, जबकि सोमवार को रांची में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के कई अन्य जिलों में भी तापमान में कमी दर्ज की गई है। झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 अक्टूबर से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में छिटफुट बारिश भी हो सकती है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments