धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से ली गई तलाशी

धनबाद। धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एहतियात के तौर पर गुरुवार को एक बार फिर धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वॉड टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड टीम ने कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली। साथ ही परिसर में खड़ी सभी वाहनों की भी जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी की संभावना को पूरी तरह खारिज किया जा सके।

इस दौरान मौके पर डीएसपी डी.एन. बंका, धनबाद थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है और कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

बता दें कि कि कुछ दिन पहले धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी के मद्देनजर समय-समय पर डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा बलों की मदद से जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

डीएसपी डी.एन. बंका ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह जांच

दो खोजी कुत्ते और मेटल डिटेक्टर के सहारे चल रही है। आगे भी सुरक्षा के मद्देनजर जांच और निगरानी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *