Homeझारखंडवैन-कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत

वैन-कंटेनर की टक्कर में तीन लोगों की मौत

धनबाद : धनबाद के बरवाअड्डा स्थित एनएच-2 हाईवे पर रविवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें धनबाद के ही महतो बस्ती लोदना के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन पर सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रविवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में लोदना के एक ही परिवार के सात लोग और एक अन्य ड्राइवर मारुति वैन वाहन पर सवार होकर राजगंज शादी ठीक करने गए थे। वापस लोदना लौटने के दौरान कल्याणपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर के साथ वैन की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। साथ ही वैन में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई है।

घटना की सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों में राजेंद्र महतो, महेंद्र महतो व एक अन्य शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments