Homeबिहाररोहतास में कंटेनर से टकराई पर्यटक बस, 10 यात्री घायल

रोहतास में कंटेनर से टकराई पर्यटक बस, 10 यात्री घायल

डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 10 पर्यटक घायल हो गए। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवसागर थाना क्षेत्र के कुम्भहऊ गेट के समीप हुई, जहां वाराणसी से गया जा रही पर्यटकों की बस एक कंटेनर से टकरा गई।

हादसे में घायल सभी पर्यटक तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घायलों में कुन्नू स्वामी, बीके सुंदरम, रवि, डॉ. सुंदरी, डॉ. आर मोहन, मल्लिका, विजया, कौशल्या और मनोरमा सहित अन्य पर्यटक शामिल हैं। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के नर्सिंग स्टाफ अजय मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बस से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments