Homeअन्तर्राष्ट्रीयचारधाम यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, 15 लाख पार रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, 15 लाख पार रजिस्ट्रेशन

देहरादून : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 को लेकर देश भर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए सर्वाधिक 5.21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

पर्यटन विभाग के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे तक यमुनोत्री धाम के लिए 2,67,097 श्रद्धालुओं, गंगोत्री धाम के लिए 2,74,297 श्रद्धालुओं, केदारनाथ धाम के लिए 5,21,841 श्रद्धालुओं और बद्रीनाथ धाम के लिए 4,50,477 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। कुल 15,13,712 श्रद्धालु चार धाम के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। हेमकुंड साहिब के लिए 13,098 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

राज्य सरकार और पर्यटन विभाग यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पंजीकरण प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट (registrationandtouristcare.uk.gov.in) या (Tourist Care Uttarakhand) मोबाइल एप तथा हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-3520100 के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट के जरिए केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा टिकट की बुकिंग भी की जा रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments