रामगढ़। रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने अपने आगे जा रहे एक हाइवा ट्रक (बीआर 01 जीओ 4345) को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में ट्रक का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और उसमें आग लग गई। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया और जिंदा जल गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की सहायता से ट्रक में लगी आग को बुझाया गया। इस दौरान लगभग 4 घंटे तक छोटू पाडु घाटी का एक लेन जाम रहा। समाचार लिखे जाने तक मृत ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि झुलसे हुए शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। रामगढ़ जिले के चुट्टूपालु घाटी में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
ट्रक ने चलती हाइवा में मारी टक्कर, जिंदा जला चालक
RELATED ARTICLES

