Homeबिहारदेशी पिस्तौल और चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

देशी पिस्तौल और चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

दरभंगा। अलीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी पिस्तौल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में अलीनगर थाना कांड संख्या 95/2026 दर्ज कर शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई की रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि रुपसपुर बिजली पावर हाउस के पास दो युवक किसी आपराधिक घटना की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों मोटरसाइकिल से भागने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।

आरोपी की निशानदेही पर मिला हथियार

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मो. सोनू ने अपने घर में देशी पिस्तौल छिपाकर रखने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर के दरवाजे के ऊपर छिपाकर रखा गया एक देशी पिस्तौल बरामद किया। जांच में आरोपियों के पास से मिली काले रंग की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली।

दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सोनू (26) और मो. आलम सिद्दीकी के रूप में हुई है। दोनों रुपसपुर गांव के रहने वाले हैं। बेनीपुर डीएसपी बासुकीनाथ झा ने बताया कि अवैध हथियार और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments