Homeअन्तर्राष्ट्रीयकेंद्रीय गृहमंत्री ने तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की

केंद्रीय गृहमंत्री ने तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए दिल्ली में बैठक की अध्यक्षता की। दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए।

बैठक में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीन नए आपराधिक कानून नागरिक अधिकारों के रक्षक और ‘न्याय की सुगमता’ का आधार बन रहे हैं। नए कानून पीड़ित और नागरिक केन्द्रित हैं और इन्हें इसी भावना के साथ मुस्तैदी से लागू किए जाने की जरूरत है।

बैठक में मध्य प्रदेश में पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेन्सिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments