HomeBreaking Newsसोनारडीह में विष्णु शिवा आउटसोर्सिंग बंद, मजदूरों के वेतन पर संकट

सोनारडीह में विष्णु शिवा आउटसोर्सिंग बंद, मजदूरों के वेतन पर संकट

रिपोर्ट । कुमार अजय

धनबाद। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र-3 स्थित सोनारडीह में संचालित विष्णु शिवा आउटसोर्सिंग कंपनी संसाधनों की कमी के कारण पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। कंपनी का काम ठप होने से यहां कार्यरत मजदूरों के वेतन पर संकट गहरा गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है।

कोयला उत्पादन पर भी पड़ा असर

जानकारी के अनुसार, आउटसोर्सिंग कंपनी कोयला उत्पादन कर बीसीसीएल को आपूर्ति करती थी। कंपनी के बंद होने से बीसीसीएल के कोयला उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं, कंपनी के महंगे वाहन आउटसोर्सिंग के क्षेत्रीय भंडार परिसर में खड़े हैं और उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।

बंदी के कारणों पर सस्पेंस

कंपनी के बंद होने के वास्तविक कारणों का अब तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। मजदूरों को जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में श्रमिकों के सामने रोजगार और वेतन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments