HomeBreaking Newsरांची में नगर निगम की कार्रवाई, हरमू चौक से 20 से अधिक...

रांची में नगर निगम की कार्रवाई, हरमू चौक से 20 से अधिक दुकानें हटाईं

रांची। राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने हरमू चौक पर सड़क किनारे लगी 20 से अधिक अस्थायी दुकानों को बुलडोजर की मदद से हटा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया।

जाम की समस्या को देखते हुए हटाया गया अतिक्रमण

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि हरमू चौक, रातू रोड, अरगोड़ा और बिरसा चौक को जोड़ने वाला मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगने से यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

दुकानदारों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की

कार्रवाई का विरोध करते हुए दुकानदारों ने कहा कि वे पिछले करीब 10 वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि दुकानें हटने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने नगर निगम और सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्देश का पालन नहीं करने पर निगम की ओर से कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments