HomeBreaking Newsइंडिगो की 200 उड़ानें रद्द, DGCA ने कंपनी से तलब किया स्पष्टीकरण

इंडिगो की 200 उड़ानें रद्द, DGCA ने कंपनी से तलब किया स्पष्टीकरण

मुंबई : इंडिगो की 200 उड़ानें रद, DGCA ने मांगा जवाब देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो एयरलाइंस को बुधवार को बड़ी ऑपरेशनल ब्रेकडाउन का सामना करना पड़ा। इस कारण से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के एयरपोर्ट से दोपहर तक लगभग 200 उड़ानें रद हो गई, जिससे घरेलू यात्रियों के लिए बड़ी समस्याएं पैदा हो गई।

विशाखापत्तनम, गोवा, अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, मदुरै, हुबली, भोपाल और भुवनेश्वर से हैदराबाद आने वाली इंडिगो की उड़ानें आज रद कर दी गईं, जिनमें दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल जाने वाली उड़ानें भी शामिल हैं। दिल्ली सहित देश के तमाम एयरपोर्ट पर इसका असर देखने को मिल रहा है। एयरलाइंस ने इसके पीछे की वजह को ऑपरेशनल और एयर ट्रैफिक कंजेशन को बताया है। इंडिगो में इस तरह विलंब पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही है। लेकिन आज इसका सर्वाधिक असर नजर आ रहा है।

सूत्रों का कहना है कि इंडिगो के पास क्रू के सदस्यों का अभाव होना इसका प्रमुख कारण है। हालांकि आधिकारिक रूप से इंडिगो इससे इनकार करता है। इंडिगो की उड़ानों में विलंब के कारण दिल्ली एयरपोर्ट की समय सारिणी बुरी तरह प्रभावित हुई है। वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने इस पर अपना बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा- तकनीकी समस्याओं, हवाईअड्डे पर भीड़भाड़ और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं सहित विभिन्न कारणों से हमारी कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमारी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी दिक्कतों का दौर जारी रहा, जहां 42 घरेलू उड़ानें रद कर दी गईं, जिनमें 22 आगमन और 20 प्रस्थान वाली उड़ानें शामिल हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता और लखनऊ को जोड़ने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं। इन असुविधाओं के लिए यात्रियों से माफी मांगी । डीजीसीए ने एयरलाइन को तत्काल मुख्यालय में पेश होकर मौजूदा स्थिति की पूरी जानकारी देने और देरी तथा रद्दीकरण को कम करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments