Homeझारखंड7.8 लाख की 78 जीवित कछुए दून एक्सप्रेस से बरामद

7.8 लाख की 78 जीवित कछुए दून एक्सप्रेस से बरामद

धनबाद। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देश पर तैनात आरपीएफ की टास्क टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दून एक्सप्रेस की महिला कोच में भारी मात्रा में वन्यजीवों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर पहुंची और ट्रेन के आगमन पर महिला कोच की तलाशी ली। जांच के दौरान सीट के नीचे से कपड़े के छह लावारिस थैले बरामद हुए। जब टीम ने आसपास की महिला यात्रियों से पूछताछ की तो किसी ने भी उन थैलों पर दावा नहीं किया। संदेह होने पर थैलों को खोला गया। जिनमें जूट के बोरे में बंद 78 जीवित इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति के कछुए पाए गए। आरपीएफ ने सभी कछुओं को जब्त कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई शुरू की और तत्काल वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद कछुओं को वन क्षेत्र पदाधिकारी धनबाद को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सफल अभियान वन्यजीव तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। धनबाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन डब्ल्यूआइएलईपी के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के महिला कोच से 78 जीवित कछुओं को बरामद किया है। बरामद किए गए कछुओं का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 7.8 लाख रुपये बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments