Homeअन्तर्राष्ट्रीयखाई में गिरी बस, तीन की मौत जबकि 43 घायल

खाई में गिरी बस, तीन की मौत जबकि 43 घायल

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 43 लोग घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 9.20 बजे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान घनी गांव के 45 वर्षीय मोहम्मद मजीद, 55 वर्षीय शकीला बेगम और कस्बलारी के 60 वर्षीय नूर हुसैन के रूप में की है। घायलों में से आठ की हालत गंभीर है।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पुंछ में हुए दुखद सड़क हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्हाेंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार दुर्घटना के पीड़ितों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। मेंढर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अशफाक चौधरी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल आठ लोगों में से पांच को विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया है। मंत्री जावेद अहमद राणा ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि दुखद बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। मैंने जम्मू के संभागीय आयुक्त से बात की है और उन्हें तत्काल सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है जिसमें गंभीर रूप से घायलों को जीएमसी जम्मू ले जाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments