HomeBreaking Newsनितिन नबीन की ताजपोशी पर बिहार में जश्न,संजय ,विजय सिन्हा सहित कई...

नितिन नबीन की ताजपोशी पर बिहार में जश्न,संजय ,विजय सिन्हा सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

पटना : भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नबीन ने निर्विरोध जीत दर्ज करके बीजेपी की कमान संभाल ली है। नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। नितिन नबीन की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद हैं।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें माला पहनाई, फिर 55 मिनट के भाषण में कहा, ‘मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।’ बतौर अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहले भाषण में कहा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है।

नितिन नबीन ने पीएम की तारीफ की, कहा ‘हमने कार्यकर्ता के तौर पर पीएम मोदी के देशसेवा के काम करते हुए देखा। आपको देख कर ही सीखा है कि जो व्यक्ति खुद को लोगों की भावनाओं से जुड़ने वाला बना सकता है,वहीं बड़ा शख्स बनता है। आपने कहा था कि हम जो विकास का काम करते हैं। लोग हमसे उम्मीद करते हैं। हमसे जुड़ते हैं।’ ‘भाजपा के कार्यकर्ता कुछ नारों को जनसंघ के समय से गढ़ते थे- राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वह समय देखा, जब अयोध्या में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। जम्मू-कश्मीर की जनता ने धारा 370 से मुक्ति का दौर देखा। जब हम श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा लहराते हुए देखते हैं, तो गर्व की अनुभूति होती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि 15 जनवरी को जब घोषणा हुई, तब तक नितिन नवीन देश के नेता बन चुके थे, आज वह औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पहली बार बिहार से कोई व्यक्ति विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। यह अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है और सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हम बेहद खुश हैं क्योंकि आज वह व्यक्ति जिसके साथ हमने 20 वर्षों तक काम किया है, हमारी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा संगठन और संगठन से बड़ा देश” की राष्ट्रभावना को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारधारा है, जिसकी नींव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान मनीषियों ने रखी। पार्टी के अनुसार भाजपा में राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का पवित्र अनुष्ठान है, जहां नेतृत्व वंश परंपरा से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, त्याग और अटूट प्रतिबद्धता से उभरता है। इसी संगठनात्मक परंपरा और सामूहिक सोच का परिणाम है कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जब हर कार्यकर्ता ‘स्व’ से ऊपर उठकर ‘सर्व’ की भावना के साथ कार्य करता है, तभी सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होता है, और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प से प्रेरित होकर निरंतर आगे बढ़ रही है।
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। मात्र 45 वर्ष की आयु में निर्विरोध रूप से भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को संगठन में नई पीढ़ी की शक्ति और युवा ऊर्जा की जीत के रूप में देखा जा रहा है। बिहार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नितिन नवीन को एक कुशल संगठनकर्ता और मजबूत नेतृत्वकर्ता बताया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में, करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नितिन नवीन भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और अंत्योदय, विकास तथा सशक्त भारत के संकल्प को और गति देंगे। साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव में फिर से बहुमत हासिल करने और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत करने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments