Homeझारखंड11 मार्च तक झारखंड में बारिश और वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट...

11 मार्च तक झारखंड में बारिश और वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट जारी

रांची। सोमवार को रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे धूप की तपिश कम महसूस की गई। मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सोमवार को जिन जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है, उनमें हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। 10 मार्च को बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भी आंधी-तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 35.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान गमला में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिन स्थानों पर तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, उनमें डाल्टनगंज, सरायकेला और जमशेदपुर शामिल हैं। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 11 मार्च तक बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments