रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

रांची : रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के मिलने के बाद न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और अदालत के कर्मियों में हड़कंप मच गया। सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।

पुलिस की टीम अदालत पहुंची है और पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है। सुरक्षा के मद्देनजर अदालत परिसर को खाली कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमकी भरा ईमेल कहां से और किसने भेजा है। एहतियातन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और हर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पूरे कोर्ट परिसर की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के अलग-अलग जिलों के तीन कोर्ट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें साहिबगंज, धनबाद और रांची का सिविल कोर्ट शामिल है। पुलिस जिस ईमेल के जरिये धमकी दी गई है, उसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *