Homeझारखंडअंबेडकर जयंती: रांची में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल और सीएम ने डॉ. भीमराव...

अंबेडकर जयंती: रांची में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल और सीएम ने डॉ. भीमराव को किया नमन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। डोरंडा स्थित अंबेडकर चौक पर आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

संविधान के शिल्पकार को किया याद
राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और आत्मविश्वास की एक मिसाल है। उन्होंने जोर दिया कि डॉ. अंबेडकर ने देश को समावेशी और न्यायपूर्ण दिशा दी। उनके द्वारा रचित संविधान हर नागरिक को समान गरिमा और अधिकार सुनिश्चित करता है। उनके विचारों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

शोषितों की आवाज थे बाबा साहेब: हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के गरीब और वंचित वर्गों के लिए जो मार्ग प्रशस्त किया, आज सरकारें उसी पर चलकर लोक कल्याण का कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में आम नागरिकों ने भी बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments