Homeझारखंडबाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जिला प्रशासन ने अर्पित...

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जिला प्रशासन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

खूंटी : भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक एवं भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त आर. रॉनिटा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर न केवल भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी थे,बल्कि वे एक प्रखर अर्थशास्त्री,विधिवेता और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष किया और समता,स्वतंत्रता तथा बंधुत्व पर आधारित समाज की स्थापना के लिए कार्य किया। उनका सम्पूर्ण जीवन वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने एवं समाज में न्यायसंगत व्यवस्था स्थापित करने के लिए समर्पित रहा।

उपायुक्त ने बाबा साहेब के योगदानों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतंत्र के मूल्यों का प्रतीक है, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारीगण एवं कर्मीगण की ओर से बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

इसके पूर्व उपायुक्त आर० रॉनिटा, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए अलोक शिकारी कच्छप,अनुमंडल पदाधिकारी दिपेश कुमारी,जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम,डीसीएलआर अरविंद ओझा,नजारत उप समाहर्ता कोमल कुमारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी आपरूपा चौधरी,जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील,कार्यपालक दंडाधिकारी बिपिन कुमार विश्वास सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments