Homeक्राइमअवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट। क्या...

अवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट। क्या है पूरा मामला, पढे…

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 1 मई 2026 की है। ग्राम चाकोमटोंनांग बुरूटोला निवासी बिरसा कोंद उर्फ जोटो (30 वर्ष) ने अपनी पत्नी अंजला बैसा (करीब 25 वर्ष) पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अंजला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद टेबो थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में सलमी कन्डुलना (45 वर्ष), निवासी जोमताई, थाना सोनुआ के फर्द बयान के आधार पर टेबो थाना कांड संख्या 06/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डॉ. सैयद मुस्ताफा हाशमी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बिरसा कोंद उर्फ जोटो को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी, पुलिस अवर निरीक्षक दुबराज हेम्बरम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments