चंपारण::

एसपी के निर्देश पर ढाका पुलिस और STF ने की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद
मोतिहारी।
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अवैध हथियार कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस पुलिस आपरेशन में एक बड़े अंतरराज्यीय आर्म्स सप्लायर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई में ढाका थाना क्षेत्र के बरेवा गांव से दो महिला हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना और उसके पुत्र भागने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरेवा निवासी खुर्शीद आलम के घर पर अत्याधुनिक हथियारों की बड़ी खेप पहुंची है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) उदय शंकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम और पटना से आई STF की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से
02 अत्याधुनिक पिस्टल (Made in USA) 01 देशी बंदूक 02 अतिरिक्त मैगजीन 05 जिंदा कारतूस (7.65mm और 12 बोर 3000 नेपाली रुपये
घर की महिलाएं संभाल रही थीं ‘हथियार घर’
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से खुर्शीद आलम की पत्नी और उसकी पतोहू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान इस प्रकार है:
जहिमा खातून (48 वर्ष) – पति खुर्शीद आलम
संजिदा खातून (21 वर्ष) – पति मो. आरिफ (खुर्शीद आलम की पतोहू) मुख्य आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस की आहट पाते ही गिरोह का मुख्य संचालक खुर्शीद आलम और उसके दो बेटे मो. आरिफ व साजिद मौके से फरार हो गए। इसके अलावा नेक मोहम्मद नाम का एक अन्य सहयोगी भी पुलिस की रडार पर है। खुर्शीद आलम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, उस पर पहले से भी आर्म्स एक्ट और शराबबंदी कानून के तहत मामले दर्ज हैं।
छापेमारी अभियान में सिकरहना डीएसपी उदय शंकर, अंचल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार निर्दोष, थानाध्यक्ष राजरूप राय, STF पटना के मधुरेन्द्र कुमार, पु.अ.नि. निवेदिता कुमारी,दीपक कुमार,जवाहर प्रसाद और हरिशंकर समेत सशस्त्र बल और चौकीदारों की सराहनीय भूमिका रही।
“पुलिस ने इस मामले में ढाका थाना कांड संख्या 257/26 और 258/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
