Homeझारखंडपुलिस मुठभेड़ में शामिल उग्रवादियों का डाक्टर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में शामिल उग्रवादियों का डाक्टर गिरफ्तार

पलामू : जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में शामिल उग्रवादियों का डाक्टर सुनील पासवान उर्फ डाक्टर जी को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना पर सुनील पासवान को पलामू व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट के सामने कोर्ट-समाहरणालय रोड से गिरफ्तार किया गया।

नौडीहा बाजार के तत्कालीन थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव ने 15 नामजद एवं अन्य चार-पांच अज्ञात प्रतिबंधित उग्रवादियों के विरूद्ध नाजायज मजमा बनाकर अवैध अग्नेयास्त्र से लैश होकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने और उनके पास से अवैध अग्नेयास्त्र, नक्सली पर्चा रखने एवं बरामद होने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

नौडीहा बाजार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सुनील पासवान उर्फ डाक्टर जी पिता श्याम लाल पासवान भुडुवा-पाटन पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में आया हुआ था। एक टीम बनाकर मौके पर भेजी गयी और डाक्टर को गिरफ्तार किया गया।

नौडीहा थाना लाकर पूछताछ की गयी। कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा हुआ। कई मामलों में डाक्टर ने अपने अपराध स्वीकार किए। डाक्टर को जेल भेज दिया गया है। डाक्टर उग्रवादियों का इलाज करता था।

उल्लेखनीय है कि इस कांड में सुरेन्द्र भुइयां (34) , अमनेश सिंह (32) को गिरफ्तार कर एक मार्च 2022 को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि प्राथमिकी अभियुक्त रोहित कुमार भुइयां उर्फ रवि भुइयां , बच्चन जी उर्फ बसंत जी उर्फ दिवाकर , मंटू जी उर्फ तालकेश्वर यादव को अलग अलग कांडों से इस कांड में रिमांड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments