Homeअन्तर्राष्ट्रीयराज्यपाल के लिए ममता ने किया आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

राज्यपाल के लिए ममता ने किया आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्यपाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने गवर्नर डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस को दुष्टू कहा है और यह भी दावा किया है कि महिलाएं राजभवन जाने से डरती हैं। उन्होंने राज्य सरकार के सचिवालय नवान्न से सवाल उठाया कि उनकी पार्टी के विधायकों को शपथ ग्रहण के लिए राजभवन क्यों जाना होगा? खासकर तब जब ”राजभवन में लड़कियां वहां जाने से डरती हों!”

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के साथ पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों बराहनगर और वामनगोला में हुए उपचुनाव में तृणमूल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बराहनगर से सायंतिका बनर्जी और वामनगोला से रेयात हुसैन जीते हैं। चुनाव परिणाम के करीब तीन हफ्ते गुजर जाने के बाद भी विधायकों को शपथ नहीं दिलाया गया है।

राज्यपाल ने कह दिया है कि उन्हें राजभवन में शपथ पाठ करना होगा। दूसरी ओर विधायक विधानसभा में राज्यपाल के आने की मांग करते हुए धरने पर बैठे हैं। इसी पर गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टिप्पणी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments