Homeफीचरमनोरंजन'बेबी डू डाई डू' की पहली झलक जारी, कॉन्ट्रैक्ट किलर के दमदार...

‘बेबी डू डाई डू’ की पहली झलक जारी, कॉन्ट्रैक्ट किलर के दमदार अवतार में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

मुंबई : अभिनेत्री हुमा कुरैशी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की पहली झलक जारी कर दी गई है। फिल्म के टीजर वीडियो में हुमा एक रहस्यमयी और खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है, जबकि इसका निर्माण सलीम सिब्लिंग्स के बैनर तले किया गया है।

फिल्म की पहली झलक एक एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से सामने आई है, जिसमें मुंबई शहर में हो रही सिलसिलेवार हत्याओं की कहानी दिखाई गई है। वीडियो में पुलिस और मीडिया एक रहस्यमयी हत्यारे की तलाश में जुटे नजर आते हैं। इसी बीच लाल छतरी लिए एक महिला शहर की सड़कों पर घूमती दिखाई देती है, जो बाद में ‘बेबी करमारकर’ नाम की कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में सामने आती है।

वीडियो में रोमांचक मोड़ तब आता है, जब यह खुलासा होता है कि महिला की लाल छतरी में एक बंदूक छिपी हुई है, जिसका इस्तेमाल वह दिनदहाड़े हत्याएं करने के लिए करती है। फिल्म की इस अनोखी अवधारणा और हुमा के दमदार अंदाज ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

हुमा कुरैशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “आ गई अपनी फीमेल हिटवुमन।” इससे पहले भी वह फिल्म के पोस्टर जारी कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर चुकी हैं। निर्माताओं के अनुसार फिल्म का आधिकारिक टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिसमें कहानी और अन्य किरदारों की विस्तृत झलक देखने को मिलेगी।

फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, विद्या मालवदे और हिमांशु मलिक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। रहस्य, रोमांच और एक्शन से भरपूर यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments