Homeफीचरमनोरंजन'बंदर' में बॉबी देओल के अभिनय की ईशा देओल ने की जमकर...

‘बंदर’ में बॉबी देओल के अभिनय की ईशा देओल ने की जमकर तारीफ, दर्शकों से फिल्म देखने की अपील

मुंबई : अभिनेता बॉबी देओल की बहुचर्चित फिल्म ‘बंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में उनकी बहन और अभिनेत्री ईशा देओल भी शामिल हुईं। स्क्रीनिंग के बाद ईशा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर फिल्म और बॉबी देओल के अभिनय की खुलकर प्रशंसा की है।

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल के साथ एक तस्वीर साझा की। पोस्ट में उन्होंने अपने भाई के अभिनय की सराहना करते हुए लिखा कि बॉबी अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं और आज के सबसे उम्दा अभिनेताओं में शुमार हैं। उन्होंने बॉबी के अभिनय को दृढ़ और संवेदनशील बताते हुए उनकी तारीफ की।

ईशा ने अपनी पोस्ट के जरिए दर्शकों से फिल्म देखने की अपील भी की। उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। प्रशंसक न सिर्फ बॉबी देओल के अभिनय की चर्चा कर रहे हैं, बल्कि देओल परिवार के मजबूत रिश्ते और भाई-बहन के बीच की आत्मीयता की भी सराहना कर रहे हैं।

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘बंदर’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो कथित तौर पर सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी एक लोकप्रिय टीवी अभिनेता के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है जब उस पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगता है।

फिल्म की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। बॉबी देओल के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, राज बी. शेट्टी, इंद्रजीत सुकुमारन और जितेंद्र जोशी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments