Homeराजनीतिराज्यसभा चुनाव: भाजपा ने महेश केवट को बनाया उम्मीदवार, आज भरेंगे नामांकन

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने महेश केवट को बनाया उम्मीदवार, आज भरेंगे नामांकन

भोपाल : मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को उम्मीदवार घोषित किया है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन से होगा। दोनों नेता सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

तीसरी सीट पर भाजपा ने खेला नया दांव

राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा पहले ही दो सीटों पर तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बना चुकी है। रविवार रात मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद महेश केवट के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

आज प्रदेश भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में रैली के रूप में विधानसभा पहुंचकर महेश केवट नामांकन दाखिल करेंगे।

संख्याबल के आधार पर परिणाम लगभग तय

मध्य प्रदेश विधानसभा में वर्तमान में 228 सदस्य मतदान के पात्र हैं और एक सीट जीतने के लिए 58 वोटों की जरूरत है। भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं। ऐसे में विधानसभा के मौजूदा गणित के अनुसार दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन भी आज पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments