Homeराष्ट्रीययूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, बसों में मिलेगी किराए में 50...

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से, बसों में मिलेगी किराए में 50 फीसदी की छूट

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की भारी छूट प्रदान की जाएगी।

युवाओं को आर्थिक राहत और सुविधा देने की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जनपदों में आवागमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रवेश पत्र दिखाकर मिलेगा रियायती किराए का लाभ

मुख्यमंत्री के निर्णय के अनुसार, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपना आधिकारिक प्रवेश पत्र (Admit Card) दिखाकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 50 प्रतिशत रियायती किराए का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह विशेष व्यवस्था परीक्षा अवधि के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूरी तरह लागू रहेगी। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व सुगम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

3 दिनों तक 75 जिलों में चलेगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार (08 जून) से प्रारंभ हो रही है। यह परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों के लिए 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

दो पालियों में परीक्षा और 5 मिनट का अतिरिक्त समय

यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। तीन दिनों में कुल छह पालियों में इस विशाल परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments