Homeफीचरमनोरंजन'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर जारी, कॉमेडी और एक्शन का भरपूर...

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर जारी, कॉमेडी और एक्शन का भरपूर तड़का

मुंबई। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोकप्रिय ‘वेलकम’ श्रृंखला की तीसरी कड़ी है। चार मिनट से अधिक लंबे ट्रेलर में हास्य, रोमांच और एक्शन का भरपूर मिश्रण देखने को मिल रहा है।

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, राजपाल यादव, तुषार कपूर और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ट्रेलर की शुरुआत परेश रावल के किरदार से होती है, जो एक फिल्म बनाने का सपना देखते हैं। इसके बाद सभी कलाकारों की एंट्री होती है और कहानी जंगल में होने वाली फिल्म की शूटिंग के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है।

ट्रेलर में अक्षय कुमार अपने चिर-परिचित अंदाज में हास्य और एक्शन का शानदार मेल पेश करते नजर आ रहे हैं। वहीं सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ और अन्य कलाकारों के संवाद दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाले हैं।

भ्रम, अफरा-तफरी, रोमांच और हास्य से भरपूर ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म श्रृंखला की पिछली फिल्मों की तरह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

बड़े कलाकार दल और भव्य प्रस्तुति से सजी यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments