Homeफीचरमनोरंजन'पंचायत 5' की शूटिंग अंतिम चरण में, जल्द लौटेगा फुलेरा गांव :...

‘पंचायत 5’ की शूटिंग अंतिम चरण में, जल्द लौटेगा फुलेरा गांव : फैसल मलिक

मुंबई। लोकप्रिय वेब श्रृंखला ‘पंचायत’ के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। श्रृंखला में प्रहलाद पांडे का किरदार निभाने वाले अभिनेता फैसल मलिक ने बताया है कि ‘पंचायत 5’ की शूटिंग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

फैसल मलिक ने कहा कि नए सीजन की कहानी पर काफी मेहनत की गई है, ताकि दर्शकों को पहले की तरह मनोरंजन और भावनाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिले। उनके अनुसार, इस बार कहानी में कई नए मोड़ और रोचक घटनाएं शामिल की गई हैं, जो दर्शकों को बांधे रखेंगी।

उन्होंने बताया कि पूरी टीम नए सीजन को लेकर उत्साहित है और इसे जल्द दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रही है। फुलेरा गांव की राजनीति, सचिव जी और प्रधान जी के बीच की नोकझोंक के साथ कई नए घटनाक्रम भी देखने को मिलेंगे।

अपने किरदार की लोकप्रियता पर बात करते हुए फैसल मलिक ने दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जब श्रृंखला की शुरुआत हुई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि इसे इतना प्यार मिलेगा। प्रहलाद पांडे का किरदार उनके दिल के बेहद करीब है और दर्शकों ने जिस तरह इस किरदार के संघर्ष, भावनाओं और सादगी को अपनाया, वह उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।

फैसल ने भरोसा जताया कि ‘पंचायत 5’ में भी वही सादगी, अपनापन और ग्रामीण जीवन की झलक देखने को मिलेगी, जिसने इस श्रृंखला को देशभर में लोकप्रिय बनाया है।

हालांकि, नए सीजन की रिलीज की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दर्शकों को अब फुलेरा गांव में एक बार फिर लौटने का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments