Homeबिहारमोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : आनंद मिश्रा

सीवान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत शनिवार को सीवान में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान बक्सर विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं। जनता के विश्वास के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं। सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।

आनंद मिश्रा ने जनधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन औषधि केंद्र, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान के कारण भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है और 5जी नेटवर्क तेजी से देशभर में विस्तार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो रेल, एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और उड़ान योजना जैसी परियोजनाओं ने देश की कनेक्टिविटी को नई गति दी है। वहीं आत्मनिर्भर भारत अभियान, पीएलआई योजना और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसी पहलों से भारत विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और आतंकवाद व नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई से देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। रक्षा उत्पादन और ब्रह्मोस मिसाइल जैसे उत्पादों के निर्यात ने भारत की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया है।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद राय ने भी केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान, अनुराधा गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, कुंदन सिंह, देवेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments