आवास मेला-2025: लक्की ड्रॉ विजेताओं को आज मिलेंगे उपहार, मुख्यमंत्री करेंगे नए लोगो का विमोचन

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को आज उपहार वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंडल के नए लोगो का भी विमोचन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट हाउस परिसर में दोपहर 1:30 बजे से होगा।

लक्की ड्रॉ विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक उपहार

राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 तथा 23 नवंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में पंजीयन कर भवन आवंटन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के लिए 22 जून 2026 को विशेष लक्की ड्रॉ आयोजित किया गया था। इसमें चयनित विजेताओं को मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, होंडा एक्टिवा स्कूटी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन समेत कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।

लोगो डिजाइन विजेता को मिलेगा 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार

समारोह में मंडल की नवीन लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता रचनाकार को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 3 बजे होगी प्रेस वार्ता

उपहार वितरण समारोह के बाद आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *