Homeराष्ट्रीयसीए डे पर बोले पीएम मोदी: 'राष्ट्र निर्माण और आर्थिक मजबूती का...

सीए डे पर बोले पीएम मोदी: ‘राष्ट्र निर्माण और आर्थिक मजबूती का आधार है चार्टर्ड अकाउंटेंट’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’ (CA Day) के विशेष अवसर पर देशभर के सीए समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने देश के विकास में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट भारत की आर्थिक यात्रा के लंबे समय से सबसे भरोसेमंद साझेदार रहे हैं। उनकी तकनीकी विशेषज्ञता देश के आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पारदर्शिता और वित्तीय व्यवस्था के मजबूत स्तंभ

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर साझा किए गए अपने संदेश में सीए समुदाय की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से हमारे चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की वित्तीय व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहे हैं। वे देश के आर्थिक ढांचे को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

‘विकसित भारत’ के संकल्प में बड़ी भागीदारी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज जब देश ‘विकसित भारत’ के बड़े लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है, ऐसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रयास एक ऐसे मजबूत आर्थिक वातावरण का निर्माण कर रहे हैं, जहां देश के उद्योग और व्यवसाय आसानी से फल-फूल सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि सीए समुदाय के प्रयास आने वाले समय में सभी नागरिकों के लिए नए अवसरों का विस्तार करेंगे और देश की प्रगति को एक नई गति देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments