Homeझारखंडपूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन: रांची के अस्पताल में ली अंतिम...

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन: रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस, राजनीतिक हलकों में शोक

रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने रांची के बरियातू स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही धनबाद सहित पूरे झारखंड और बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। नेताओं और समर्थकों ने इसे राज्य की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

सादगी और जनसेवा के प्रतीक थे मल्लिक: शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मन्नान मल्लिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ और जनप्रिय नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन आम जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका सार्वजनिक जीवन सादगी और सामाजिक सरोकारों की मिसाल रहा। मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिवार व समर्थकों को यह कठिन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

अनुपमा सिंह और बेरमो विधायक परिवार ने जताया शोक

धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह (बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मन्नान मल्लिक को धनबाद का पूर्व विधायक और अपना अभिभावक व मार्गदर्शक बताया। धनबाद की राजनीति में मन्नान मल्लिक का गहरा प्रभाव था और वे अपने सरल, सहज व मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को उठाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments