Homeफीचरघर-परिवारक्रिस्पी ब्रेड पकोड़ा रेसिपी: बेसन में मिलाएं यह एक चीज, घर पर...

क्रिस्पी ब्रेड पकोड़ा रेसिपी: बेसन में मिलाएं यह एक चीज, घर पर मिलेगा बाजार जैसा स्वाद

बरसात के मौसम और चाय के साथ गरमा-गरम ब्रेड पकोड़ा हर किसी को पसंद आता है। अगर घर पर बनाया गया ब्रेड पकोड़ा बाजार जैसा कुरकुरा नहीं बनता, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि बेसन के घोल में चावल का आटा मिलाने से पकोड़े लंबे समय तक कुरकुरे बने रहते हैं और कम तेल सोखते हैं।

चटपटी आलू की स्टफिंग तैयार करें

एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म कर उसमें बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक भूनें। फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालें। इसके बाद उबले व मैश किए हुए आलू मिलाकर अच्छी तरह भून लें।

हरी चटनी का खास तरीका

मिक्सर में हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, नमक, भुना जीरा और भुनी चना दाल डालकर पीस लें। भुनी चना दाल चटनी को गाढ़ा बनाती है, जिससे ब्रेड जल्दी गीली नहीं होती।

बेसन का कुरकुरा घोल ऐसे बनाएं

बेसन में दो बड़े चम्मच चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, कसूरी मेथी, थोड़ा बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं। फिर पानी डालकर गाढ़ा लेकिन बहने योग्य घोल तैयार करें।

ब्रेड की करें लेयरिंग

एक ब्रेड पर हरी चटनी लगाएं। उसके ऊपर आलू की स्टफिंग फैलाएं। दूसरी ब्रेड पर टमाटर सॉस लगाकर दोनों स्लाइस को आपस में जोड़ दें।

सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें

ब्रेड सैंडविच को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तलने के बाद अतिरिक्त तेल निकालने के लिए टिश्यू पेपर पर रखें।

गरमा-गरम ब्रेड पकोड़े को हरी चटनी, टमाटर सॉस और अदरक वाली चाय के साथ परोसें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments