HomeBlogसीएम सम्राट चौधरी के शिवहर दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी, बेलवा घाट...

सीएम सम्राट चौधरी के शिवहर दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी, बेलवा घाट के 5 किमी में उड़ान प्रतिबंध

पटना।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 19 जुलाई को प्रस्तावित शिवहर दौरे को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सीएम पिपराही प्रखंड के बेलवा घाट में ‘बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल’ का उद्घाटन और कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। उनका आगमन-प्रस्थान बेलवा घाट के हेलीपैड से होगा।

सुरक्षा के मद्देनजर शिवहर डीएम ने 18 जुलाई शाम 6 बजे से 19 जुलाई शाम 6 बजे तक 24 घंटे के लिए बेलवा घाट से 5 किमी के दायरे को ‘अस्थायी लाल क्षेत्र’ घोषित किया है। इस ‘मानवरहित विमान उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र’ में ड्रोन, गर्म हवा का गुब्बारा, पैरा-मोटर और अन्य गैर-पारंपरिक उड़न वस्तुओं पर पूरी रोक रहेगी।

उल्लंघन पर मानवरहित विमान नियम-2021 और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई होगी।

सीमावर्ती पूर्वी चंपारण प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। भारत-नेपाल सीमा पर घोड़ासहन, कुंडवाचैनपुर में पहले संदिग्ध ड्रोन पकड़े जा चुके हैं। जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित है और ‘डिजिटल आकाश’ पर पंजीकरण के बिना उड़ान पर रोक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments