Homeराष्ट्रीयडिवाइडर से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर...

डिवाइडर से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद कार से दो बुरी तरह झुलसे शव बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार दिल्ली नंबर पर पंजीकृत है। वाहन के पंजीकरण से जुड़े मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि कार पहले ही बिहार के एक व्यक्ति को बेची जा चुकी है। इसके बाद अन्य उपलब्ध नंबरों पर भी संपर्क किया गया, लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

तेज रफ्तार हादसे की वजह, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। हादसे के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments