HomeBreaking Newsसीएम हेमंत सोरेन का डीसी को निर्देश : एसआईआर अभियान में कोई...

सीएम हेमंत सोरेन का डीसी को निर्देश : एसआईआर अभियान में कोई पात्र मतदाता न छूटे

रांची। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक जानकारी के अभाव में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने या अन्य जरूरी प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए।

जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसआईआर से जुड़ी प्रक्रिया, गणना फॉर्म भरने की जानकारी, आवश्यक दस्तावेज और समय-सीमा को लेकर लोगों के बीच किसी तरह का भ्रम नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन मिशन मोड में काम करते हुए राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सही जानकारी पहुंचाए। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और जमीनी स्तर पर काम कर रहे बीएलओ को नियमित प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है।

बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था

सीएम हेमंत सोरेन ने बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और आदिवासी समुदायों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों की सहायता करें। साथ ही झारखंड के बाहर रहने वाले प्रवासी नागरिकों तक भी एसआईआर अभियान की जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जाना चाहिए, ताकि हर पात्र नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments