Homeफीचरमनोरंजनबॉक्स ऑफिस: ‘द ओडिसी’ का जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ की कमाई में...

बॉक्स ऑफिस: ‘द ओडिसी’ का जलवा बरकरार, ‘धमाल 4’ की कमाई में गिरावट

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने शानदार शुरुआत के बाद अपनी पकड़ बनाए रखी है। हालांकि, दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अजय देवगन की ‘धमाल 4’ भी वीक डे में धीमी पड़ गई है। दूसरी ओर आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई काफी कम हो गई है।

‘द ओडिसी’ की कमाई में गिरावट, फिर भी मजबूत पकड़

क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी ‘द ओडिसी’ ने भारतीय सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित किया है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, ऐन हैथवे और चार्लीज थेरॉन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी यूनानी राजा ओडिसियस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए लंबी और खतरनाक यात्रा करता है। भारत में फिल्म के पहले सोमवार को करीब 9 हजार से अधिक शो चले। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को लगभग 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि भारत में इसकी कुल कमाई करीब 69.65 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

‘धमाल 4’ की कमाई हुई धीमी

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की थी, लेकिन अब इसकी रफ्तार कम होती नजर आ रही है।

फिल्म की कहानी 50 करोड़ रुपये के छिपे खजाने की तलाश पर आधारित है, जिसमें कई हास्य कलाकार एक रोमांचक सफर पर निकलते हैं। फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन करीब 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में इसका कुल शुद्ध संग्रह करीब 127.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ का प्रदर्शन कमजोर

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई अब काफी धीमी हो चुकी है। आलिया भट्ट की इस फिल्म ने 18वें दिन लगभग 18 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का भारत में कुल शुद्ध संग्रह करीब 57.88 करोड़ रुपये और दुनियाभर में कमाई करीब 98 करोड़ रुपये पहुंची है।

वहीं अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म ने 25वें दिन सोमवार को बेहद कम कमाई की। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का घरेलू कुल संग्रह करीब 133 करोड़ रुपये और दुनियाभर की कमाई करीब 191 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments