रांची। राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।
लूट का सामान और मोबाइल बरामद
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को बड़ा तालाब के पास लूट की घटना हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा। इनमें हिंदपीढ़ी निवासी मो. अमन उर्फ मोटेन बोस को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटा गया सामान और घटना में इस्तेमाल किया गया एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


