Homeझारखंडनन्हे सहर्ष के आगमन पर सिंह परिवार में सुंदरकांड पाठ, संत राजन...

नन्हे सहर्ष के आगमन पर सिंह परिवार में सुंदरकांड पाठ, संत राजन जी महाराज ने दिया आशीर्वाद, Video

रिपोर्ट। शेखर खां

धनबाद। धैया स्थित सिंह परिवार के आवास ‘संजय सदन’ में नवजात शिशु सहर्ष के आगमन की खुशी में मंगलवार को धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और गणमान्य लोग शामिल हुए।

इंदौर से पहुंचे प्रख्यात कथावाचक पंकज मिश्रा ने सुंदरकांड का सुमधुर पाठ प्रस्तुत किया। पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में प्रख्यात संत राजन जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही।

संत राजन जी महाराज ने दिया आशीर्वाद

संत राजन जी महाराज ने हर्ष सिंह के सुपुत्र सहर्ष को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उसके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सिंह परिवार के साथ सुंदरकांड पाठ में भाग लिया और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में आगंतुकों के स्वागत की व्यवस्था झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, अभिषेक सिंह, एकलव्य सिंह, हर्ष सिंह और आदर्श सिंह ने परिवार के साथ मिलकर संभाली।

इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने संत राजन जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और नवजात सहर्ष के आगमन पर पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सहित पूरे सिंह परिवार को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में औरंगाबाद (बिहार) के पूर्व सांसद सुशील सिंह भी परिवार के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा सुरेंद्र जिंदल, रितेश शर्मा, पवन सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप देवरालिया, सुरेंद्र जैन, विजय अग्रवाल और रवि सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर नवजात को आशीर्वाद दिया।

समापन अवसर पर सिंह परिवार ने संत राजन जी महाराज का अभिनंदन करते हुए उनकी उपस्थिति के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, शुभचिंतक और शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए तथा सहर्ष के स्वस्थ, सफल और उज्ज्वल जीवन की मंगलकामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments