Homeअन्तर्राष्ट्रीयनेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बाझंग जिले में महसूस किए गए...

नेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बाझंग जिले में महसूस किए गए झटके

काठमांडू। नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के बाझंग जिले में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप मापन तथा अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई।

भूकंप का केंद्र बाझंग जिले का कोटदेवल क्षेत्र रहा। झटके सुबह करीब 4 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के कारण बाझंग और पड़ोसी बैतडी जिले के कुछ इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं

अधिकारियों के अनुसार, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

नेपाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील देश माना जाता है। यहां समय-समय पर हल्के और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments