Homeकारोबारसोना 2,190 रुपये तक महंगा, चांदी में 5,200 रुपये की तेज उछाल

सोना 2,190 रुपये तक महंगा, चांदी में 5,200 रुपये की तेज उछाल

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। देश के अधिकांश बाजारों में सोना 2,100 रुपये से 2,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया, जबकि चांदी के दाम में 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई।

सोने के दाम में बड़ी तेजी

तेजी के बाद 24 कैरेट सोना देश के विभिन्न बाजारों में 1,46,420 रुपये से 1,46,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,310 रुपये से 1,34,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गई है।

चांदी 2.40 लाख रुपये प्रति किलो के पार

चांदी की कीमत में भी मजबूत उछाल देखने को मिला। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

  • दिल्ली: 24 कैरेट – 1,46,570 रुपये, 22 कैरेट – 1,34,460 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • मुंबई: 24 कैरेट – 1,46,420 रुपये, 22 कैरेट – 1,34,310 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,46,470 रुपये, 22 कैरेट – 1,34,360 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर: 24 कैरेट – 1,46,420 रुपये, 22 कैरेट – 1,34,310 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • जयपुर और लखनऊ: 24 कैरेट – 1,46,570 रुपये, 22 कैरेट – 1,34,460 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • भोपाल और पटना: 24 कैरेट – 1,46,470 रुपये, 22 कैरेट – 1,34,360 रुपये प्रति 10 ग्राम।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजार के रुख और मजबूत मांग के चलते सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments