Homeअन्तर्राष्ट्रीयइनेलो व बसपा मिलकर लड़ेगी हरियाणा विधानसभा, बसपा 37 और इनेलो 53...

इनेलो व बसपा मिलकर लड़ेगी हरियाणा विधानसभा, बसपा 37 और इनेलो 53 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

चुनाव प्रचार में अभय चौटाला होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा
प्रेस वार्ता में अजय चौटाला और आकाश आनंद ने किया ऐलान
चंडीगढ़। लगभग चार माह बाद होने वाले हरियाणा विधानसभा के चुनाव इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिलकर लड़ेंगे। इन दोनों दलों के बीच चुनावी गठबंधन हो गया है। राज्य की 90 सीटों वाली विधानसभा में बसपा 37 और इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और
इनेलो नेता अजय चौटाला मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। यह ऐलान गुरुवार को चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला तथा बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने किया।
यह तीसरा मौका है, जब हरियाणा में बसपा व इनेलो के बीच गठबंधन हुआ है। वर्ष 2019 के चुनाव में भी इनेलो-बसपा गठबंधन हुआ था, लेकिन चुनाव से पहले ही यह गठबंधन टूट गया था। गठबंधन का ऐलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनता की इच्छा के अनुसार किया गया है। भाजपा और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चौटाला ने कहा कि हम गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन बनाकर सरकार बनाएंगे।
वहीं, बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि सरकार बनने पर अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यह गठबंधन सिर्फ विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, अन्य चुनाव भी मिलकर लड़े जाएंगे। आकाश ने बताया कि मायावती और अभय चौटाला की 6 जुलाई को मीटिंग हुई थी, जिसमें गठबंधन को लेकर सहमति बनी थी। हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों में से बसपा 37 तथा इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सीटों का क्षेत्र के आधार पर बंटवारा बाद में किया जाएगा।
सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे चुनाव : मायवती
चंडीगढ़ में गठबंधन का औपचारिक ऐलान के बाद बसपा सुप्रीमो मायवती ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और इसे निस्वार्थ गठबंधन बताया। मायवती ने ट्वीट करके कहा कि बसपा व इनेलो हरियाणा में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा में सर्वसमाज हितैषी जनकल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर सम्मान देकर सीटों के बंटावारे में पूरी एकता व सहमति बन गई है। यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हराकर नई सरकार बनाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments