Homeअन्तर्राष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री से हेमंत सोरेन की यह पहली मुलाकात है। हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। हेमंत साेरेन फिलहाल दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इससे पहले रविवार को बनारस में थे। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने पत्नी कल्पना संग पूजा-अर्चना की थी। इससे पूर्व हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा था कि जेल से बाहर आने के बाद मेरी सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए मैं उनसे मिलने आया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments