Homeझारखंडकरंट लगने से बस पर सवार तीन बारातियों की मौत, पांच की...

करंट लगने से बस पर सवार तीन बारातियों की मौत, पांच की हालत गंभीर

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार रात बारातियों से खचाखच भरी एक बस बिजली तार के संपर्क में आ गई। इससे पूरी बस में करंट दौड़ गया। हादसे में बस की छत पर बैठे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे बारातियों को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर किया गया है।बताया गया है कि यह बस सरायकेला जिले के कुचई थाना क्षेत्र के बारूहातु गांव से राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के चोगागुटू जा रही थी। गांव में प्रवेश करने से पहले ही बस विद्युत तार के संपर्क में आ गई। मृतकों की पहचान दिनेश सिंह मुंडा (36), मुंडा (25) और जितेन सिंह मुंडा (12) के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्गों ने बैठकर बात की और तय किया कि शादी नहीं रुकनी चाहिए। इसके बाद किसी तरह से शादी संपन्न कराया गया। लोगों ने बताया कि बस में 80 से 90 बाराती सवार थे। अंदर बस फुल थी। बस की छत पर भी काफी संख्या में लोग बैठे थे। करंट लगने के बाद बस पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी। तत्काल बस को रोककर उस पर सवार लोगों को सुरक्षित उतारा गया। घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में लंबार मुंडा, शंकर मुंडा, सुभाष मुंडा, उपेन मुंडा और चरण मुंडा हैं। बारातियों ने बताया कि इस दुर्घटना की खबर लड़की वालों को हुई तो वे भी गमगीन हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments