रांची। सिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक के नेतृत्व में शुक्रवार को जेएसएससी और जेपीएससी से जुड़े कथित घोटालों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस बुंडू चौक से शुरू होकर काली मंदिर तक पहुंचा।
मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो और हेमंत सोरेन इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री भेंगराज प्रसाद, सुधीर साहू, ललित प्रसाद, रमेश प्रजापति, पंकज कुमार, हरिहर महतो, पवन महतो, चंडी चरण चौधरी, रामेश्वर बड़ाईक, मेघनाथ महतो और अविनाश महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


