Homeबिहारमोतिहारी पहुंचा संत रविदास जी की पावन मिट्टी का कलश, भाजपा ने...

मोतिहारी पहुंचा संत रविदास जी की पावन मिट्टी का कलश, भाजपा ने शुरू किया समरसता संकल्प अभियान

मोतिहारी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को ‘श्री गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। इसी क्रम में वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र रज यानी मिट्टी से भरा कलश मोतिहारी पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसका भव्य स्वागत किया।

कचहरी चौक पर हुआ भव्य स्वागत

पटना में पूजन के बाद निकाली गई कलश यात्रा के पश्चात यह पवित्र कलश सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में मोतिहारी लाया गया। उनके साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भृगुन पासवान, उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, जिला महामंत्री संजय चौधरी और महामंत्री मनोज राम भी मौजूद रहे। कचहरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ कलश का भव्य स्वागत किया।

सात महीने तक चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान

इस अवसर पर सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा ने यह राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक पूरे सात महीने देशभर में चलेगा। अभियान के तहत संत रविदास जी के विचारों और उनके समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कलश स्वागत कार्यक्रम में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पासवान, सजावल राम, अधिवक्ता सुरेश राम, युवा मोर्चा अध्यक्ष बब्लू पासवान, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह-मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पवित्र कलश को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया, जहां स्थानीय स्तर पर पूजन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments