Homeझारखंडपलामू में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, डीसी और एसपी ने...

पलामू में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, डीसी और एसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

पलामू। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलामू के पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में सुबह 9:05 बजे मुख्य ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह से पहले जवानों ने परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया।

पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। निर्धारित समय के अनुसार उपायुक्त ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मुख्य समारोह को बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को मुख्य समारोह के दिन समय पर उपस्थित रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने पलामूवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों से अपने-अपने स्तर पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments