Homeखेलफेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जमशेदपुर के 44 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जमशेदपुर के 44 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पूर्वी सिंहभूम। पश्चिम बंगाल में 20 से 23 अगस्त 2026 तक फेडरेशन कप राष्ट्रीय अंडर-डेवलपमेंट एवं एलीट पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जमशेदपुर से झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन के 44 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की सूची झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव कन्हैया कुमार सिंह ने गुरुवार को पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन इंडिया के महासचिव दुर्गेश राजोरिया को भेजी।

प्रतियोगिता के लिए जमशेदपुर से चयनित खिलाड़ियों में अनोखी भगत, पीयूष शेखर, यश कुमार, अभिनव निखिल टोप्पो, सृति पॉल, विहान कुमार, मोहित रंजन, कन्हैया कुमार सिंह, मनीष कुमार चौहान, दीपशिखा कुमारी, रेनू कुमारी, महेश मिश्रा, अंकित कुमार सिंह, इशिका पालित, अजय कुमार, ध्रिमन दास, नीरेश शर्मा, तहिन दत्ता, जगजीत सिंह, मृत्युंजय पाठक, देवराज कुमार, विकास कुमार मुखी, पी. पद्मा, रविनब्रा नाथ महतो, हिमाद्री भकत और राकेश शामिल हैं।

इसके अलावा काजल किरण पटेल, बिद्युत सरकार, भूपेश कुमार महतो, ज्योति पटेल, ताहिरा खातून, निखत परवीन, आयशा परवीन, अमीना अल्जा, ताकेर आलम, प्रीति कुमारी, रीबा खान, शिफा सारा, गौरव सिंह, शिवम कुमार, पुष्कर कुमार, देवजानी सरकार, प्रद्युत सरकार और एम. मुंडा भी जमशेदपुर की टीम में शामिल हैं।

मुस्कान फातमा को टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी

टीम के प्रबंधन की जिम्मेदारी मुस्कान फातमा को टीम मैनेजर के रूप में सौंपी गई है। झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव कन्हैया कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जमशेदपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर शहर और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

फेडरेशन कप में बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट सहित विभिन्न पावरलिफ्टिंग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों को अपनी शक्ति और तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। जमशेदपुर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के चयन से स्थानीय खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments