Homeबिहारतरियानी प्रखंड मुख्यालय और स्वास्थ्य केंद्र में शान से फहराया गया तिरंगा

तरियानी प्रखंड मुख्यालय और स्वास्थ्य केंद्र में शान से फहराया गया तिरंगा

शिवहर। तरियानी प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षा विभाग में भी हुआ ध्वजारोहण

तरियानी स्वास्थ्य केंद्र में भी आन-बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं शिक्षा विभाग के बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवनीत कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवनीत कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों को याद करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। साथ ही देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments