Homeझारखंडबड़गाई जमीन मामले में रांची, गिरिडीह, चाईबासा और हजारीबाग में एसीबी की...

बड़गाई जमीन मामले में रांची, गिरिडीह, चाईबासा और हजारीबाग में एसीबी की छापेमारी

रांची। झारखंड के चर्चित बड़गाई जमीन मामले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को रांची, हजारीबाग, चाईबासा और गिरिडीह में छापेमारी की है। तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है। एसीबी डीजी अनुराग गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार रांची सदर थाना (कांड संख्या-272/2023), एक जून, 2023 के अनुसंधान अपराध अनुसंधान विभाग के जरिये किया जा रहा था। सरकार के जरिये एसीबी को मामले में अनुसंधान करने के लिए आदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद विधिवत न्यायालय को सूचित करते हुए एसीबी ने मामले में अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। अनुसंधान के क्रम में बड़गाई के तत्कालीन अंचलाधिकारी मनोज कुमार और शैलेश कुमार के खिलाफ साक्ष्य पाए जाने पर और अधिक साक्ष्य एकत्रित करने के उद्देश्य से न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर दोनों पदाधिकारियों के पदस्थापन कार्यालय और निवास स्थान रांची, हजारीबाग, चाईबासा, गिरिडीह में एसीबी की गठित विभिन्न टीम के जरिये तलाशी की कारवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments